विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ratan Singh Murder : बलिया में पत्रकार रतन सिंह की हत्या का मुख्य आरोपित गिरफ्तार, थाना में पूछताछ जारी

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Fri, 28 Aug 2020 10:40 AM (GMT+05:30)Updated: Fri, 28 Aug 2020 12:24 PM (GMT+05:30)

Journalist Ratan Singh Murder पुलिस ने शुक्रवार को इस हत्याकांड के मुख्य आरोपित हीरा सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। ...और पढ़ें

Ratan Singh Murder : बलिया में पत्रकार रतन सिंह की हत्या का मुख्य आरोपित गिरफ्तार, थाना में पूछताछ जारी
Ratan Singh Murder : बलिया में पत्रकार रतन सिंह की हत्या का मुख्य आरोपित गिरफ्तार, थाना में पूछताछ जारी

बलिया, जेएनएन। देश की बागी धरती माने जाने वाले बलिया में पत्रकार रतन सिंह की हत्या के बाद से मची खलबली अब थमने को है। पुलिस ने शुक्रवार को इस हत्याकांड के मुख्य आरोपित हीरा सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। फेफना थाना में एसओजी की टीम उससे पूछताछ कर रही है।

पुलिस ने मुख्य आरोपित हीरा सिंह सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रशासन ने अभी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है। इस हत्याकांड में पुलिस ने आरोपित प्रधान प्रतिनिधि झाबर सिंह की पिस्टल की लाइसेंस रद करने की रिपोर्ट भी प्रशासन को भेज दी है। पुलिस ने फरार चल रहे मुख्य आरोपित हीरा सिंह, अनिल सिंह व उदय सिंह को गिरफ्तार किया है। इस हत्याकांड में पुलिस पहले ही 6 आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है। घटना के बाद पत्रकार रतन सिंह के पिता ने दस लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था।

रतन सिंह को गोली मारने के मुख्य आरोपित हीरा सिंह को पुलिस ने आज सुबह ही गिरफ्तार कर लिया। फेफना थाना से करीब 500 मीटर की दूरी पर रतन सिंह को प्रधान के घर में बदमाशों ने गोली मारी थी। इस हत्याकांड के दस में से छह आरोपितों को पुलिस ने दो दिन में ही पकड़ लिया था। इसके बाद मुख्य आरोपित की तलाश में पुलिस टीम ने बिहार प्रांत के बक्सर में भी बदमाशों के संभावित ठिकानों पर काफी छापेमारी की। पुलिस ने आज हीरा सिंह को तो पकड़ लिया, लेकिन अभी असलहे की बरामदगी बाकी है।

रतन सिंह हत्याकांड में सभी आरोपियों पर एनएसए और गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई होगी। आरोपियों की संपत्ति कुर्क की जाएगी। इनमें से 5 आरोपियों की पुरानी केस हिस्ट्री भी है जिसे खंगाला जाएगी। आजमगढ़ डीआईजी सुभाष चंद्र दुबे ने गुरुवार को एलान किया था कि फरार आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये के इनाम की राशि बढ़ाकर 50 हजार रुपये की जाएगी। पत्रकार हत्याकांड के सभी आरोपियों पर न सिर्फ रासुका लगाया जाएगा बल्कि गैंगस्टर ऐक्ट की धारा 14 (1) के तहत संपत्ति भी कुर्क की जाएगी। 

बलिया में पत्रकार रतन सिंह की 24 अगस्त को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। स्वर्गीय रतन सिंह के पिता विनोद सिंह की तहरीर पर प्रधान प्रतिनिधि सुशील सिंह झाबर, अनिल सिंह, सोनू सिंह, मोती सिंह, वीर बहादुर सिंह, दिनेश सिंह, अरविंद सिंह, उदय सिंह, प्रशांत सिंह व तेज बहादुर सिंह के खिलाफ फेफना थाने में मुकदमा कायम किया। इनमें से सुशील सिंह, मोती सिंह, वीर बहादुर सिंह, दिनेश सिंह, अरविंद सिंह व सोनू सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। फरार चल रहे आरोपितों के ऊपर पुलिस अधीक्षक ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इसके साथ ही न्यायालय से सभी फरार चल रहे आरोपितों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हो गया था। पुलिस आरोपितों की तलाश में बिहार समेत आसपास जनपदों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी तेज कर दी थी।